IPL 2025 retention: श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर ने कुछ दिन पहले रिलीज कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि श्रेयस अय्यर को कोलकाता रिटेन कर लेगी। बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और कोलकाता नाइट राइडर के बीच लेनदेन को लेकर बातचीत बनी नहीं।
कुछ कह नहीं सकते इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी झूठ? क्या पैसों की वजह से श्रेयस अय्यर रिटेन नहीं हुए। इस बात का खुलासा तो अभी तक किसी ने किया नहीं है। खबरों की माने तो दिल्ली कैपिटल श्रेयस अय्यर को खरीदना चाहती है। साथ ही साथ श्रेयस अय्यर को कप्तानी भी दी जाएगी।
दिल्ली कैपिटल ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है, ऋषभ पंत के ऊपर मेगा ऑक्शन पर तगड़ी बोली लगने के अनुसार हैं। और अब दिल्ली की टीम को एक कप्तान चाहिए। अब दिल्ली का प्लान होगा कि किसी भी तरह से श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन से लिया जाए।
क्योंकि श्रेयस अय्यर को कप्तानी का अच्छा एक्सपीरियंस है। श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी से 2024 में कोलकाता नाइट राइडर को ट्रॉफी जीताई थी। अब देखना होगा कि श्रेयस अय्यर नई टीम पर कितने पैसे में खरीदे जाते हैं।